स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के बारे में रोचक बातें –
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) प्रांत में स्थित बहुत ही सुन्दर प्रतिमा है जिसे फ्रांस (France) ने अमेरिका को अमेरिकन क्रांति के सौ वर्ष पूरे होने के दौरान दोस्ती के प्रतीक के रूप वर्ष 1876 में दिया था तो आइये जानते हैं स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के बारे में रोचक बातें
- स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड (Liberty Island) पर स्थित है
- इस टापू का पुराना नाम बेडलॉज टापू था
- इस प्रतिमा के एक हाथ में मशाल और दूसरे हाथ में एक पुस्तक है
- इस पुस्तक के ऊपर रोमन भाषा में 4 जुलाई 1776 की तारीख लिखी हुई है
- यह प्रतिमा फ्रांस के मूर्तीकार ऑगस्ट बर्थेल्डी (August Bertheldi) द्वारा बनाई गई थी
- इस प्रतिमा पर तॉबे की परत चढाई गयी है
- स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को बनाने में 9 वर्ष से अधिक का समय लगा था
- इस मूर्ती की ऊचाई 151 फुट है
- इस प्रतिमा की संर्पूण लंबाई 305 फीट है
- इस प्रतिमा का कुल वजन 225 टन है
- स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी में कुल 359 घुमावदार सीढ़ियां हैं
- इस मूर्ती के ताज में 25 खिडकीयॉ हैं
- यह मूर्ती रोमन लोगों की स्त्री देवी लिवटिस की है जिसे स्वतंत्रता की देवी जानी जाती है