March Current Affairs 2017

राष्ट्रीय
  1. 28 फरवरी 2017 को भारत का पहला एकीकृत हैलीपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया गया हैलीकॉप्टरों की सेवाओं से सम्बंधित यह हैलीपोर्ट रोहिणी (दिल्ली) में स्थापित किया गया है|
  2. 27 फरवरी 2017 को रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभ द्वारा नई रेलवे कैटरिंग पॉलिसी 2017 की घोषणा वित्तीय वर्ष2016-17 रेल बजट में की|
  3. काजीरंगा रिजर्व में अवैध शिकार के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा अपनाई गई कथित तौर पर अमानवीय नीति के खिलाफ बनाए गए एक वृत्त चित्र के चलते केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को बीबीसी दक्षिण एशिया के संवाददाता जस्टिन रोलैट और उनके दल के वीजा निरस्त करने की हिदायत फरवरी 2017 के दौरान की है इस वीवादास्पद वृत्तचित्र का नाम “वन वर्ल्ड किलिंग फॉर कंजरवेशन” है|
  4. केंद्र सरकार द्वारा फरवरी 2017 के दौरान जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश-भर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्रदान की जा रही मध्यान्हं भोजन सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार नम्बर आवश्यक होगा इस नियम को 1 जुलाई2017 को प्रभाव में लाया जायेगा|
  5. 7 मार्च 2017 कोप्रमुख भारतीय वाहन कम्पनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी पहली स्पोर्ट्स कार को 87वें जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में लाँच किया। इस कार का नाम “रेसमो” है|
  6. 9 मार्च 2017 को भारतीय संसद ने महात्वाकांक्षी मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 (Maternity Benefit (Amendment) Bill, 2016) को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी जिसमें संगठित क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों को 26 सप्ताह के वेतन-सहित मातृत्व अवकाश (paid maternity leave) प्रदान की व्यवस्था की गई है। अभी तक ऐसी गर्भवती महिलाओं को 12  सप्ताह का अवकाश मिल रहा है|
  7. 8-10 मार्च 2017 के मध्य अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ|
  8. 8 मार्च 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे लम्बे “एक्स्ट्रा-डोज़्ड” केबल-आधारित का उद्घाटन गुजरात के भरुच में किया|
  9. 28 फरवरी 2017 को जारी राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (चरण-4) में उल्लिखित आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015-16 के दौरान जन्म के समय दर्ज होने वाली राष्ट्रीय लिंगानुपात दर 919 थी|
  10. वरुण गांघी ने सांसद ने फरवरी 2017 के दौरान एक निजी विधेयक संसद में प्रस्तुत किया है जिसमें मतदाताओं की दृष्टि में अपने कर्तव्यों का पालन न कर पाने वाले सांसदों व विधेयकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए मतदाताओं को मतदान का अधिकार देने की बात कही गई है|
  11. 15 मार्च 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रीमंडल समिति ने देश में सिविल/रक्षा क्षेत्र के तहत 50 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के प्रस्ताव की मंजूरी दी|
  12. 15 मार्च केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई “राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017” को अनुमोदित कर दिया इस नीति का उद्देश्य सभी लोगों को विशेषकर अल्पसेवित और उपेक्षित लोगों को सुनिश्चित स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है|
  13. 16 मार्च 2017 कोभारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने गोवा की 40-सदस्यीय विधानसभा में 22 मतों के साथ बहुमत हासिल कर लिया, जिसका निर्देश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया था। गोवा की राज्य सरकार का नेतृत्व मनोहर पार्रिकर कर रहे है|
  14. 16 मार्च 2017 को हॉण्डा कार इण्डिया ने नई कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी कार हॉण्डा डब्ल्यू आरवी को भारत में लाँच किया जो भारत में लाँच किया गया ऐसा पहला उत्पाद है जो भारत के लिए ही बनाया गया है|
  15. केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 को अंतत: मार्च 2017 के दौरान अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। नई स्वास्थ्य नीति के तहत जीवन प्रत्याशा को वर्ष 2025 तक वर्तमान 5 वर्ष से 70 वर्ष करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है|
  16. 17 मार्च 2017को केंद्र सरकार ने आरबीआई को 10 रु. के प्लास्टिक के नोटों का फील्ड ट्रायल करने की मंजूरी दी है |
  17. 18 मार्च 2017 को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली लोकल उपनगरीय रेलगाड़ी को झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस रेल का नाम “मेधा” रखा गया है|
  18. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई गई देश की सबसे लम्बी सड़क सुरंग का ट्राइयल-रन मार्च 2017 के दौरान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह सुरंग चेनानी और नशरी को जोड़ती है|
  19. सैमसंग द्वारा मार्च 2017 के दौरान भारत में “सैमसंग पे” नामक मोबाइल भुगतान सेवा लाँच की गई है|
  20. 20 मार्च 2017 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय में गंगा और यमुना नदी को जीवित मानव का दर्जा देने का आदेश दिया|
  21. 23 मार्च 2017 को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (NDA) सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्गों (OBCs) से सम्बन्धित एक नए प्रस्तावित आयोग को संवैधानिक मान्यता प्रदान करने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इस का नाम राष्ट्रीय सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग आयोग है|
  22. 23 मार्च 2017 को शिवसेना का सांसद रवींद्र गायकवाड ने एयर इण्डिया के एक कर्मी की पिटाई करने के कारण चर्चा में आ गया तथा घरेलू एयरलाइन्स ने जिनके विमान सेवाएं लेने पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा भी कर दी|
  23. 11 मार्च 2017 को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 12 जवान उस समय शहीद हो गए जब छत्तीसगढ़ के एक माओवाद-प्रभावित जिले पर नक्सलियों ने उनपर घात लगा कर हमला किया। यह हमला सुकमा जिले में हुआ|
  24. 2 मार्च 2017 को हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट द्वारा एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद धर्मशाला प्रदेश की दूसरी राजधानी बन जायेगा|
  25. 29 मार्च 2017 को दिए अपने दूरगामी प्रभाव वाले निर्णय में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने बीएस-तीन का अनुपालन करने वाले वाहनों की बिक्री तथा पंजीकरण पर 1 अप्रैल 2017 से प्रतिबन्ध लगा दिया|
  26. 27 मार्च 2017 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक ऑनलाइन फिल्म प्रमाणन का आरंभ किया जिसके चलते केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के फिल्म प्रमाणन सम्बन्धी कार्य कागज-रहित होने के साथ-साथ अधिक पारदर्शी हो जाने की आशा भी व्यक्त की जा रही है। इस प्रणाली का नाम –ई-सिनेप्रमाण रखा गया है|
  27. 30 मार्च 2017 कोदेश में विमान सेवा के विस्तार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत नागर विमानन मंत्रालय ने उड़ान नामक नई सब्सिडी आधारित योजना के तहत पाँच एयरलाइन कम्पनियों को नए तथा कम प्रचलित हवाई अड्डों से उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान की। योजना के पहले चरण में अनुमति हासिल करने वाली यह 5 एयरलाइन एयर इण्डिया, एयर डेक्कन, स्पाइसजेट, एयर ओडीशा और टर्बो मेघा (ट्रूजेट)है|
  28. 29 मार्च 2017 कोमध्य प्रदेश का कान्हा बाघ अभ्यारण्य देश का पहला बाघ अभ्यारण्य बना जिसने अपना स्वयं का शुभंकर जारी किया है। इस शुभंकर का नाम “भूरसिंह” (बारहसिंघा) है|
अंतर्राष्ट्रीय
  1. 3 मार्च 2017 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार में भारतीय नौसेना मौसम संबधी सुविधाएं स्थापित करेगी और वहां की नौसेना को प्रशिक्षण प्रदान करेगी|
  2. 9 मार्च 2017 को दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी ह्युण्डई ने भारत में अपनी “आई-10” लोकप्रिय छोटी कार को बंद करने की घोषणा की|
  3. 7 मार्च 2017 को बिट्रेन के टाइम्स हायर एजूकेशन द्वारा जारी ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठलघु विश्वविद्यालयों की सूची 2017’ में ‘भारतीय विज्ञान संस्थान’ को शामिल किया गया है|
  4. 7 मार्च 2017 को ‘ट्रासपेंरेंसी इंटरनेशनल’ द्वारा जारी पीपुल एंड करप्शन एशिया पैसिफिक-ग्लोबल करप्शन बैरिमीटर रिपोर्ट के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे ज्यादा घूसखोरी दर भारत में है|
  5. एयर इण्डिया ने मार्च 2017 के दौरान दावा किया कि वह दुनिया की ऐसी पहली एयरलाइन बनी है जिसकी पूर्ण महिला क्रू सदस्यों द्वारा संचालित उड़ान सेवा ने पूरी दुनिया का चक्कर लगाने में सफलता हासिल की है। इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए इस दल द्वारा अपनाया गया मार्ग नई दिल्ली से सैन-फ्रांसिस्कोथा|
  6. मार्च 2017 के दौरान पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में गिलगित-बाल्टिस्तान को नए प्रांत का दर्जा देने के प्रस्ताव की घोषणा की, जिसकी भारत सरकार ने तीव्र आलोचना की|
  7. 15 मार्च 2017 को लोकसभा में विदेश मंत्रालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2015-16 के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र को अपनी तरफ से 244 करोड़ रुपए की धनराधि प्रदान की थी|
  8. दिग्गज वैश्विक इस्पात कम्पनी पॉस्को ने मार्च 2017 के दौरान ओडीशा सरकार को पत्र लिखकर राज्य के पारादीप के पास प्रस्तावित 12 मिलियन टन क्षमता की इस्पात परियोजना को औपचारिक रूप से बंद करने की घोषणा कर दी। पॉस्को दक्षिण कोरिया की सुप्रसिद्ध इस्पात कम्पनी है|
  9. 20 मार्च 2017 को अरबपतियों की 31 वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची 2017 जारी की गई इस वएष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब बिल गेट्स को प्राप्त हुआ|
  10. 21 मार्च 2017 को UNDP द्वारा जारी वर्ष 2016 की मानव विकास रिपोर्ट में भारत को दुनिया में 131वाँस्थान प्रदान किया गया है|
  11. 21 मार्च 2017 को अमेरिका ने आठ देशों से आने वाले कुछ विमानों में यात्रियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान साथ लेकर चलने पर अस्थाई रोक लगा दी|
  12. 22 मार्च 2017 को लंदन एक आतंकी हमले का शिकार हुआ जिसके चलते चार लोगों को मौत हो गई|
  13. 20 मार्च 2017 के दौरान जारी की गई वर्ष 2017 की विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में भारत को वैश्विक तौर पर 122वाँ स्थान दिया गया है|
  14. 10 मार्च 2017 को दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने राष्ट्रपति पार्क गुएन-हे को भ्रष्टाचार के मामले में उनके पद से हटाने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी। उन पर औद्यौगिक समूह –सैमसंग के प्रमुख से घूस लेने का आरोप लगा था|
  15. टाटा मोटर्स ने नए वाहन उत्पादों के संयुक्त विकास कार्यक्रम को शुरू करने के उद्देश्य से वैश्विक ऑटो कम्पनी फॉक्सवैगन समूह के साथ मार्च 2017 के दौरान गठजोड़ किया है|
  16. भारत के बैंकर आदित्य पुरी का नाम अमेरिका की वित्तीय पत्रिका बैरन्स द्वारा मार्च 2017 के दौरान प्रकाशित विश्व के 30 सर्वेश्रेष्ठ सीईओज़ की सूची में शामिल की गई है|
  17. 29 मार्च 2017 को जारी नवीनतम ब्लूम्सबर्ग बिलियनेयर्स इण्डेक्स के अनुसार अमेन्सियो ऑर्टेगा और वॉरेन बफेट को पीछे छोड़कर उद्योगपति “जेफ बेजॉस” दुनिया का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति बन गया है|
  18. 20-21 मार्च 2017 को सिंघु जल संधि, 1960 के तहत भारत और पाकिस्तान के मध्य वर्ष में कम से कम एक बार वार्ता करना अनिवार्य है|

अर्थव्यवस्था
  1. 28 फरवरी 2017 को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांता दास द्वारा घोषणा की गई कि गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स 1 जुलाई 2017 से पूरे देश में लागू किया जाएगा|
  2. 28 फरवरी 2017 को देश में बैंकिंग कामकाज बहुत प्रभावित हुआ क्योंकि केंद्र सरकार की कथित “जनता-विरोधी आर्थिक सुधार की नीतियों” के खिलाफ लगभग 10 लाख कर्मचारियों ने देश-व्यापी हडताल में भाग लिया इस हडताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया|
  3. फरवरी 2017 के दौरान मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार आने वाले समय में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम तेल कम्पनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपरेशन विपणन कम्पनी का अधिग्रहण कर सकता है|
  4. 5 मार्च 2017 को एचडीएफसी बैंक देश के पहले आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस आधारित बैंकिंग चैटबॉट “ईवा” लॉच करने की घोषणा की|
  5. 7 मार्च 2017 को भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कर्मचारियों को “वर्क फ्रॉम होम” नीति का लाभ प्रदान करने की घोषणा की जिसके तहत आवश्यकता पडने पर उसके कर्मचारी अपने घर से कार्य कर सकेंगे|
  6. 6 मार्च 2017को औद्यौगिक नीति एवं सवर्ध्दन विभाग ने ट्रेडमार्क कानून 2017 की अधिसूचना जारी कर दी इस कानून की विशेषता यह है कि इसमें ट्रेडमार्क आवेदन फॉर्मो की संख्या को 74 से घटा कर 8कर दिया गया है|
  7. 7 मार्च 2017 को रिलायंस कैपिटल ने प्रमुख डिज़िटल भुगतान कम्पनी पेटीएम में अपनी लगभग 1% हिस्सेदारी चीनी समूह अलीबाबा ग्रुप को बेचने की घोषणा की|
  8. 7 मार्च 2017 को ‘आईडीएफसीबैंक’ ने देश का पहला आधार जुडे कैशलैस मर्चेंट आक्यूशन ‘आईडीएफसी आधार पे’ ऐप लांच किया|
  9. 8 मार्च 2017 को की गई घोषणा के अनुसार कनाडा के दो फण्डों ने “कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेण्ट बोर्ड और कैसे डे डिपो एट प्लेसमेण्ट डु कुबेक” निजी क्षेत्र के कोटक महिन्द्रा बैंक में 2,255 करोड़ रुपए से हिस्सेदारी हाल ही में प्राप्त की है|
  10. 6 मार्च 2017 को भारतीय स्टेट बैंक ने अपने बचत खाताधारकों द्वारा अपने खातों में न्यूनतम बैलेंस) न रखे जाने की स्थिति में भारी जुर्माना लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही बैंक ने न्यूनतम बैलेंस के लिए नए मानक भी घोषित कर दिए। इस घोषणा के अनुसार विभिन्न स्थानों के लिए तय नए न्यूनतम बैलेंस मानक रु. 5,000 (6 मेट्रो शहरों की शाखाओं के लिए), रु. 3,000 (अन्य शहरी क्षेत्रों की शाखाओं के लिए), रु. 2,000 (उप-शहरी क्षेत्रों की शाखाओं के लिए) और रु. 1,000 (ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं के लिए) हैं|
  11. एक महत्वपूर्ण फैसले में केन्द्र सरकार ने देश में डिज़िटल (नकद-रहित) लेन-देन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी नीति आयोग से लेकर सूचना प्रौद्यौगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय को सौंप दी है|
  12. 20 मार्च 2017 को केन्द्र सरकार ने भारतीय महिला बैंक का विलय भारतीय स्टेट बैंक में करने की घोषणा कर दी। मुख्यत: महिलाओं को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थापित देश के इस श्रेणी के इस पहले बैंक की स्थापना वर्ष 2013 में की गई थी|
  13. 18 मार्च 2017 के दौरान केन्द्र सरकार ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों इण्डियन बैंक और आईडीबीआई बैंक के प्रमुखों को परस्पर बदल दिया|
  14. 2 मार्च 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियो पेमेण्ट्स बैंक को अपना संचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की स्वीकृति मिल गई है। JPB रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के बीच स्थापित साझा उपक्रम है|
  15. 25 मार्च 2017 को की गई घोषणा के अनुसार देश में अप्रत्यक्ष करों के नीति-निर्धारण की सर्वोच्च संस्था केन्द्रीय एक्साइज़ एवं कस्टम बोर्ड का नया नामकेन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं कस्टम बोर्ड होगा|
खेल
  1. पी1 पॉवरवोट चैम्पियनशिप का भारत में पहली बार आयोजन मार्च 2017 के दौरान हुआ यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप, जिसे “इण्डियन ग्रां प्री ऑफ सीज” के उपनाम से भी सम्बोधित किया गया यह मुम्बई में आयोजित की गई|
  2. 19 मार्च 2017 को स्विट्जर्लैंड के खिलाडी रोजर फेडर ने पांचवी बार बीएनपी पारिबास ओपन के पुरुष एकल प्रतियोगी का खिताब जीता लिया|
  3. 20 मार्च 2017 को हुए वर्ष 2017 के विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु ने बंगाल को 37 रन से हराकर इस प्रतिष्ठित क्रिकेट खिताब का वर्ष 2017 का संस्करण जीत लिया। यह तमिलनाडु की पाँचवीं खिताबी जीत थी।
  4. 26 मार्च 2017 को सम्पन्न हुई वर्ष की पहली फार्मूला वन (F1) ग्रां प्री ऑस्ट्रेलियन F1 ग्रां प्री का खिताब सेबेस्टियन वेटेल जीता|
  5. 26 मार्च 2017 को पश्चिम बंगाल ने वर्ष 2017 का संतोष ट्रॉफी खिताब जीत लिया|
निधन   
  1. 4 मार्च 2017 को सैय्यद शहाबुद्दीन का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया यह 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस के विरोध में गठित बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता थे|
  2. मार्च 2017 के दौरान दिवंगत होने वाले देव राज सिक्का वर्षा पूर्वानुमान से जुड़ी सुप्रसिद्ध हस्ती थे|
  3. 18 मार्च 2017 को दिवंगत होने वाले चक बेरी रॉक एण्ड रोल संगीत जुड़ी हस्ती थे|
  4. 20 मार्च 2017 को दिवंगत होने वाले अनिल दीवान विधि व कानून से जुड़ी एक दिग्गज हस्ती थे|
  5. 23 मार्च 2017 को समकालीन समय के कुछ सुविख्यात लेखकों में से एक अशोकमित्रन का निधन हो गया। उन्हें तमिल भाषा में की गई रचनाओं के लिए जाना जाता है|
  6. 1 मार्च 2017 को सुप्रसिद्ध गुजराती लेखक व पटकथाकार तारक मेहता का अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके उस समाचार स्तंभ “दुनिया ने उन्धा चश्मा” था जिस पर सुप्रसिद्ध हिन्दी सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” आधारित है|
  7. 6 मार्च 2017 को अपने समय के प्रमुख समाजवादी नेता व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे वर्ष 1989 में लोकसभा अध्यक्ष बनाए गए थे जब देश में पहली बार त्रिशंकु संसद का दौर शुरू हुआ था|
नियुक्ति एवं इस्तीफा
  1. 7 मार्च 2017 को ऑपो कम्पनी को भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक घोषित किया गया|
  2. 8 मार्च 207 को विश्वनाथ महादेश्वर को मुम्बई के मेयद पद के लिए नियुक्त किया गया|
  3. 1 मार्च 2017 को अजय त्यागी ने देश के पूँजी बाजार की नियामक संस्था सेबी) के नए अध्यक्ष का पदभार औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया। वे नौंवे क्रम के अध्यक्ष हैं|
  4. 28 फरवरी 2017 को शुअर्ड मरेन को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया|
  5. 14 मार्च 2017को पूर्व रक्षा मंत्रीमनिहर पर्रिकर ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की मृदुला सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई|
  6. 15 मार्च 2017 को एन. बीरेन सिंह को मणिपुर का नया मुख्यमंत्री बना जिसकी सरकार के शपथ ग्रहण के साथ राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी|
  7. 15 मार्च 2017 को शशांक मनोहर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा दे दिया|
  8. 19 मार्च 2017 को भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली। आदित्यनाथ हिन्दू युवा वाहिनी सामाजिक-सांस्कृतिक के संस्थापक है |
  9. 18 मार्च 2017 को कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली|
  10. 16 मार्च 2017 को कांग्रेस के अमरिन्दर सिंह को पंजाब के नए मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है|
  11. 10 मार्च 2017 को न्यूयॉर्क शहर के भारतीय मूल के सरकारी वकीलप्रीत भरारा को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक आदेश पर उनके पद से हटा दिया गया|
  12. 10 मार्च 2017 को नरेन्द्र कुमार ने केन्द्रीय जल आयोग के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया|
  13. 26 मार्च 2017 को चीन समर्थित नेताकैरी लैम को हांग कांग की अगली प्रमुख के रूप में चुना गया|


विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी
  1. 28 मार्च 2017 को पोर्ट ब्लेयर में अंडमान निकोबर नौसेना कमान के कमांडर वाइस एडमिरल बिमल वर्मा, एवीएसएम ने पोत आईएनैलसीयू एल 51 को राष्ट्र को समर्पितकिया इस पोत का निर्माण मेसर्स मार्डनरीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, कोलकाता द्वारा किया गया|
  2. 9 मार्च 2017 को भारतीय नौसेना में नए तेज गति वाले जहाज “आईएनएस तिलांचांग” को शामिल किया गया जिससे आतंकवादी गतिविधियों और समुद्री डकैती के खिलाफ नकेल कसने में मदद मिलेगी|
  3. 7-20 मार्च 2017 के मध्य 11 वां भारत नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन पिथौरागढ में आयोजित किया गया|
  4. 6 मार्च 2017 को भारतीय नौसेना के सुप्रसिद्ध विमानवाहक पोत आईएनएस विराट को लगभग 30 साल लम्बी शानदार सेवा के बाद सेवा से बाहर कर दिया गया। देश के इस दूसरे विमानवाहक पोत को ब्रिटिश रॉयल नौसेना से लिया गया था। इस पोत का प्रारंभिक नाम एचएमएस हर्म्स था|
  5. 6 मार्च 2017 को भारत और ओमान की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास अल नागाह द्वितीय की शुरुआत हुई यह अभ्यास 6-19 मार्च 2017 तक हिमाचल प्रदेश के बाकलोह स्थित धौलाधर रेंज में आयोजित किया गया|
  6. 20 मार्च 2017 को दो टेलीकॉम कम्पनियों वोडाफोन इण्डिया और आइडिया सेलुलर के परस्पर विलय की घोषणा की गई जिसके चलते बनने वाली नई कम्पनी भारती एयरटेल को पछाड़ कर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी बन जायेगी|
  7. हाल में ही चीन की सेना में शामिल जे-20 फाइटर जेट, अमेरिका के एफ-117 नाइट हॉक फाइटर जेट के समकक्ष है|
  8. 20 मार्च 2017 के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी हाइपरसोनिक विण्ड टनल को शुरू कर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। उच्च प्रौद्यौगिकी वाली यह विण्ड टनल तिरुवनंतपुरम में स्थापित की गई है|
  9. भारत ने 11 मार्च 2017 को सुपरसॉनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस के विस्तारित क्षमता वाले संस्करण का सफल परीक्षण ओडीशा के तट के पास से किया। इस विस्तारित क्षमता वाली मिसाइल की मारक क्षमता 450 किमी. है|
  10. 2 मार्च 2017 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी तकनीक से विकसित हथियारों का पता लगाने में सक्षम एक राडार को भारतीय थलसेना को सौंपा। इस प्रणाली का नाम “स्वाति” है|
  11. 21 से 23 मार्च 2017 के मध्य भारतीय नौसेना से सतह से हवा में मार करने में सक्षम कम दूरी की मारक क्षमता वाली बराक मिसाइल का विमानवाहक युध्दपोत आईएनएस विक्रमादित्य से सफलतापूर्वक परीक्षण किया|
  12. 25 मार्च 2017 कोतनुश्री पारिक ने सीमा सुरक्षा बल के इतिहास में पहली लड़ाकू महिला अधिकारी बनकर एक नया इतिहास रचा|
  13. भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में पहली बार विद्युत का शुद्ध निर्यातक देश बनने की उपलब्धि अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 की समयावधि के दौरान हासिल की, जिसके बारे में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 29 मार्च 2017 को घोषणा की|
  14. मार्च 2017 के दौरानजर्मनी के वैज्ञानिकों ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में हाइड्रोजन-आधारित ईंधन को तैयार करने के लिए एक ऐसे उपकरण पर प्रयोग शुरू किए जिसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा ‘कृत्रिम सूर्य’ बताया जा रहा है |
  15. 29 मार्च 2017 को भारतीय नौसेना के टीयू 142एम (TU 142M) की लम्बी दूरी के समुद्री निगरानी विमान को 29 वर्ष लम्बी सेवा के बाद बाहर कर दिया गया|

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य

रेलगाडी सम्बंधित प्रश्न भाग-2