February Current Affairs 2017
राष्ट्रीय
- 31 जनवरी 2017 को भारत सरकार के डाक विभाग-इण्डिया पोस्ट के पेमेण्ट्स बैंक की शुरुआत एक पायलट सेवा के तौर पर की गई यह पायलट सेवा रायपुर और राँची में शुरु की गई
- 2 फरवरी 2017को देश के यात्री कार संवर्ग में अपनी पकड एक बार फिर मजबूत करने के उद्देश्य से टाटा मोटर्स ने TAMO नाम से अपना नया उप-ब्राण्ड शुरु करने की घोषणा की
- 2 फरवरी 2017 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय तीव्र परिवहन प्रणाली स्थापित करने की संकल्पना से शुरु किए गए नए उपक्रम नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉपोरेशन का नया लोगो तथा स्लोगन जारी किया गया निगम का नया स्लोगन “गति से प्रगति” है
- प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों के विरोध में देश के नागालैण्ड राज्य में जनवरी व फरवरी 2017 के दौरान कई हिंसात्मक घटनाएं घटी
- तमिलनाडु में जनवरी फरवरी 2017 के दौरान एक बडा तेल रिसाव होने के कारण चेन्नई,तिरुवल्लर और कांचीपुरम जिलों के तटीय क्षेत्रों में हजारों टन कच्चा तेल व लुब्रिकेंट आकर जमा हो गया तथा एक बडा पर्यावरणीय संकट खडा हो गया तेल का यह रिसाव एन. टी. डॉन कांचीपुरम तेल टैंकर से हुआ
- 2 फरवरी 2017 को भारतीय रेल ने रेल प्रणाली में सुरक्षा को बढाने के उद्देश्य से इटैलियन रेलवे से जुडे एफएस इटालियान ग्रुप के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है
- 5 फरवरी 2017 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दो बीमारियों मीजल्स-रुबेला टीका से बचाव के लिए एक नए एकल टीके का टीकाकरण अभियान शुरु किया, जोकि देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शुरु किया अब तक का सबसे बडा अभियान है
- 8 फरवरी 2017 को भारतीय रेल ने रेलवे स्टेशनों के दुनिया के सबसे बडे पुनर्विकास कार्यक्रम के प्रथम चरण को शुरु कर दिया इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम के इस पहले चरण में देश 23 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जायेगा
- 8 फरवरी 2017 को देश के न्यायायिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया जब सर्वोच्च न्यायालय के सात न्यायाधीशों की पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक सेवारत न्यायाधीश के खिलाफ न्यायालय की अवमानना के मामले की सुनवाई शुरु की
- यह पहला मौका है जब किसी उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश के खिलाफ यह कार्यवाही शुरु की जा रही हो इस मामले से जुडा यह न्यायाधीश न्यायामूर्ति सी.एस. कर्णन है
- केन्द्र सरकार ने फरवरी 2017के दौरान आईटीसी निजी उपक्रम में अपनी 2% हिस्सेदारी बेच कर लगभग 6,700 करोड रुपये हसिल किए
- 7 फरवरी 2017 को अरुणाचल प्रदेश को राज्य कैबिनेट मंत्रियों की कैबिनेट बैठक के लिए तैयार ई-कैबिनेट सॉल्यूशन को अपनाने वाला देश का पहला पूर्वोत्तर राज्य बन गया है
- 8 फरवरी 2017को केंद्रीय कैबिनेट ने “प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान” नामक एक नए मिशन को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी इस मिशन का सर्वप्रमुख उद्देश्य मार्च 2019 तक देश भर के 6 ग्रामीणों को डिजिटल साक्षरता प्रदान करना है
- 9 फरवरी 2017 को होटल व्यवसाय में संलिप्त टाटा समूह की कम्पनी ने घोषणा की कि इण्डियन हॉटेल्स कम्पनी लिमिटेड अपने दो प्रमुख होटल ब्राण्डों “विवांता” और “गेटवे” को समाप्त कए इन्हें “ताज हिटल ब्राण्ड के तहत लायेगी
- 11 फरवरी 2017 को हिंदुस्तान मोटर्स ने घोषणा की कि वह अपने सुप्रसिध्द कार ब्राण्ड “एम्बेसडर” को फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कम्पनी पुरजो को बेच देगी
- केंद्र सरकार ने प्रतिरक्षा उत्पादों की खरीद की प्रक्रिया को दुरुस्त तथा पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिरक्षा खरीद संगठन की नई ईकाई की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकार करने की बात कही
- प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के निर्देश पर काले-धन को सफेद करने के काम में लिप्त तमाम फर्जी कम्पनीयों पर नकेल कसने के लिए फरवरी 2017 के दौरान विभिन्न मंत्रालयों तथा तमाम एजेंसियों का एक संयुक्त कार्यबल स्थापित किया गया है इस कार्यकाल की अध्यक्षता संयुक्त रुप से केंद्र सरकार के राजस्व सचिव और कॉरपोरेट मामलों के सचिव को सौंपी गई है
- 13 फरवरी 2017 को कर्नाटक की विधानसभा ने राज्य में बिना किसी रुकावट के परंपरागत भैंसा दौंड आयोजित कराने के उद्द्देश्य से पसु अत्याचार निषेध (कर्नाटक संशोधन) विधेयक,2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी राज्य की इस परंपरागत भैंसा दौड का नाम “कम्बाला” है
- भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थानों को स्वायत्ता प्रदान करने से सम्बंधित एक विधेयक, जिसे फरवरी2017 में संसद के पटल पर रखा गया उसमें राजीव गाँधी के नाम पर रखे गए एक प्रस्ताव में आईआईएम से यह नाम हटाने का प्रस्ताव रखा गया यह संस्थान आईआईएम शिलॉग है
- फरवरी 2017 के दौरान संसद सदस्य सुश्रीरंजीत रंजन ने लोकसभा में एक सदस्य ने एक ऐसी निजी विधेयक को चर्चा के लिए रखा है जिसके तहत देश में होने वाली शादियों में भारी भरकम खर्च करने की प्रवृत्तिपर रोक लागाया जाना प्रस्तावित है
- इसमें शादी में बुलाए जाने वाले मेहमान की संख्या तथा परोसे जाने वाले व्यंजनों की संख्या सीमित करने के साथ ही 5 लाख रुपये से अधिक खर्च करने वालों को होने वाले खर्चका कुछ प्रतिशत गरीब लडकियों की शादी में दान देने का प्रावधान है
- 17 फरवरी 2017 को सर्वोच्च न्यायालय ने “राष्ट्रीय गीत” के सम्बंध में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(ए) में राष्ट्रीयगीत की कोई व्यवस्था नहीं है
- 16 फरवरी 2017 को भारतके सर्वोच्च न्यायालय ने मधयम तथा निम्न आय वर्ग के लोगों को न्यायालय में अपने मामलों की पैरवी करने को आसान बनाने की दिशा में एक बडा कदम उठाते हुए एक नई योजना को शुरु किया जिसके तहत उन्हें आर्थिक सहायता व सस्ती दरों पर न्याय उपलब्ध करने की व्यवस्था की गई है इस महत्वकांक्षी योजना का नाम मीडियम इंकम ग्रुप स्कीम है
- भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरेन द्वीप ज्वालामुखी फरवरी 2017 के दौरान फिर से आग तथा लावा उगलने लगा
- 20 फरव्री 2017 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कर्यक्रम के तहत देश के किशोरों के लिए एक नई रिसोर्स किट तथा मोबाइल एप्लीकेशन को केंद्र सरकार ने लॉच किया इस किट तथा मोबाइल एप को “साथिया” शीर्षक के अंतर्गत लांच किया गया
- 22 फरवरी 2017 को “साइबर स्वच्छता केंद्र” बॉटनेट क्लीनिंग एवं मेलवेयर विश्लेषण केंद्र का मुख्य उद्देश्य भारतकी साईबरदुनिया को तमम प्रकार के खतरनाक वाइरस व बॉटनेट के संक्रमण से बचाकर इसे अधिकाधिक सुरक्षित बानाना है
- 21 फरवरी 2017 को भारतीय रेलवे जोन द्वारा अपनी 16 रेलवे जोन की प्रदर्शन रेटिंग परिणामों के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे जोन सर्वाधिक अंक हासिल कर पहले स्थान पर रही
- 22 फरवरी 2017को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यात्री गाडियों की नई प्रस्तावित श्रृंखला अंत्योदय एक्सप्रेस के डिब्बों को पहली बार दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित करते हुए इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया रेलगाडी की यह नई श्रृंखला अनारक्षितयात्री श्रेणी को समर्पित होंगें
- फरवरी2017के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्रालय दौरान जारी आंकडों के अनुसार आलू के उत्पादन में गुजरात का बनासकांठा उत्तरप्रदेश के आगराको पछाडकर सर्वाधिक आलू उत्पादित करने वाला जिला बन गया है
- 25 फरवरी 2017 को घोषणा की गई कि मारुति सुजकी लिमिटेड ने अपनी “रिट्ज”कार की बिक्रीबंद कर दी है
अंतर्राष्ट्रीय
- 30 जनवरी 2017 को अमेरिका के कार्यवाहक एटॉर्नी जनरल सैली येटस को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनके पद से बर्खास्त कर दिया क्योंकि उन्होंने 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों व शरणार्थियों पर प्रतिबंध लगाने से संम्बंधित उनके आदेश का विरोध किया था
- 2 फरवरी 2017को कुवैत ने पाँच मुस्लिम देशों सीरिया, इराक, ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिकों को अपने यहाँ वीजा के लिए आवेदन करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया तथा इन देशों के नागरिकों को वीजा प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दिया गया
- 1 फरवरी2017 को बिट्रेन यूरोपीय संघ से अपना सम्बंध तोडने की दिशा में एक कदम और आगे बढ गया जब बिट्रिश संसद ने संघ से सम्बंध समाप्त करने की वार्ता को शुरु करने के लिए सरकार को अधिकृत कर दिया
- इस प्रस्ताव से सम्बंधित विधेयक के पारित होने के बाद बिट्रिश प्रधानमंत्री को लिस्बन संधि का अनुच्छेद 50 के तहत यूरोपीय संघ से सम्बंध समाप्त करने का अधिकार मिल जायेगा
- 3 फरवरी 2017 को अमेरिका के उस फेडरल न्यायाधीश जेम्स रॉबर्ट को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश पर अस्थाई रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया
- 6 फरवरी 2017 को दुनिया में सर्वाधिक समय तक राजगद्दी पर बैठने का कीर्तिमान बना चुकीं ब्रिट्रेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को बिट्रेन की राजगद्दी पर बैठने के 65 वर्ष पूरे कर लिये इस अवसर को सैफायर जुबली के रुप में मनाया गया
- 6 फरवरी 2017 को कतर एयरवेज ने दुनिया की सबसे लम्बी दूरी की नियमित यात्री उडान (फ्लाइट) शुरु करते हुए इस उडान के द्वारा लगभग 17 घण्टे में 14,535 किमी. की दूरी तय की यह उडान सेवा दोहा से ऑकलैण्ड से जोडती है
- 15 फरवरी 2017 से “जूम एयर” नई एयरलाइन सेवा कम्पनी अपने वाणिज्य परिचालन की शुरुआत कर भारत के घरेलू बजार में एयरलाइन सेवा प्रदान करने वाली 12 वीं कम्पनी बन गई
- 16 फरवरी 2017 को पाकिस्तान में सुप्रसिध्द सूफी संत लाल शहबाज कलंदर की दरगाह में इस्लामिक स्टेट के फिदायीन हमलावर द्वारा किए गए भयंकर बम विस्फोट में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 250 लोग घायल हो गए यह दरगाह दक्षिण सिंध प्रांत के सहवान कस्बे में स्थित है
- पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के विवाहोंको नियमन के तहत लाने के लिए बहुप्रक्षित विधेयक-हिंदू विवाह विधेयक, 2017 को यहाँकी सीनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी
- यह पाकिस्तान में पहला मौका है जब हिंदू समुदाय के लिए एक विस्तृत कानून बनाया गया है पाकिस्तान के उस हिंदू राजनीतिज्ञ का नाम रमेश कुमर वंकवानी है जिन्होंने हिंदुओं के विवाह को वैधता प्रदान करने के लिए कानून बनाने के लिए पिछले कुछ वर्ष संघर्ष किया है
- कच्चे तेल के फरवरी 2017 में जारी उत्पादन आंकडों के अनुसार रुस सऊदी अरब को पीछे छोडकर दिसम्बर 2016 के दौरान विश्व का सबसे बडा कच्चा तेल उत्पादक देश बन गया
- 22 फरवरी 2017 को भारत और चीन के द्विपक्षीय सम्बंधों से जुडा दोनों देशों के बीच पहली कूटनीतिज्ञ वार्ता अहम फैसला हुआ
- 22 फरवरी 2017को लंदन की सुप्रसिध्द आर्किटेक्सफर्म नॉर्मेन फॉस्टर एण्ड पार्टनर्स जिसने आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित नई राजधानी अमरावती के प्रशासनिक शहर का अंतिम डिजाइन आंध्र प्रदेश सरकार को सौंप दिया
- 23 फरवरी 2017 को वैश्विक व्यापारको नई ऊर्जा प्रदान करने से सम्बंधित विश्वव्यापार संगठन का ऐतिहासिक ट्रेड फेसिलिटेशन एग्रीमेण्ट प्रभाव में आया है
- 22 फरवरी 2017 को अमेरिका के कैंसास में नस्लवादी घृणा की एक घटना में भारतीय नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मार कर हत्या कर दी गई
अर्थव्यवस्था
- 31 जनवरी 2017 को प्रस्तुत वर्ष 2016-17 के आर्थिक सर्वेक्षण में वर्तमान में प्रचलित सब्सिडी-आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सार्वभौमिक मूल आय प्रकल्प को एक नए विकल्प के रुप में अपनाए जाने की सिफरिश की
- 31 जनवरी 2017 को प्रस्तुत वर्ष 2016-17 के आर्थिक सर्वेक्षण में वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार 6.75% रहने की संभावना व्यक्त की गई है
- 31 जनवरी 2017को भारत आयकर विभाग ने देश भर में लगभग 18 लाख करोड के बैंक खातों व लेन- देन की जाँच शुरु कर कालेधन का पता लगाने के एक वृहद अभियान को शुरु कर दिया इस अभियान को स्वच्छ धन अभियान का नाम दिया
- 6 फरवरी 2017 को बेंगलूरु में अपनी 5 बैंक शाखाओं की एक पायलट परियोजना को शुरु कर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक उपक्रम भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश करने वाला सबसे नया उपक्रम हो गया
- 8 फरवरी 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी प्रस्तुत छठवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में मुद्रास्फीति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेपो दर को 6.5 % पर यथावत रखा
- इसके चलते रिवर्स रेपोदर भी 5.5% पर यथावत रहेगि इस समीक्षा में आरबीआई ने 13 मार्च 2017 से नकदी निकासी पर लगी सभी सीमाओं को समाप्त करने की घोषणा की
- थॉमसन रॉयटर्स द्वारा फरवरी 2017 के दौरान जारी आंकडों के अनुसार भारत द्वारा किए जाने वाले गेहूँ आयात ने 5 मिलियन टन (50 लाख टन) के अहम स्तर को पार किया है जो कि पिछले एक दशक का सर्वाधिक आयात है
- बैंक ऑफ अमेरिका ने पिछले एक माह के दौरान तीन ऐसी बैंक शाखाएँ खोलीहै जिनमें कोई कर्मचारी नहीं है तथा ग्राहक एटीएम तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग द्वारा अन्य शाखाओं के कर्मचारीयों की मदद से अपनी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते है
- 15 फरवरी 2017 को एक वैश्विक आकार्के बैंक की स्थापना के उद्देश्य से केंद्रीय कैबिनेट ने देश के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक तथा उसके पाँच सहयोगी बैंकों का विलय करने के करने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी
- एसबीआई के ये पाँच बैंक स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक टावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद है
- 16 फरवरी 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी अधिसूचना में घोषणा की कि वह बैंकों को डेबिट कार्डो से भारत सरकार को किए गए कर तथा गैर-कर भुगतानों पर देय मर्चेंट डिस्काउंट रेट की क्षति पूर्ति करेगा क्षतिपूर्ति की तिथि 1 जनवरी 2017 से प्रभावित होगी
- 17 फरवरी 2017 को सुप्रसिध्द उपभोक्ता उत्पाद कम्पनी यूनीलीवर पीएलसी ने अमेरिकी कम्पनी क्राफ्ट हाइंज द्वाराउसे143 अरब डॉलर मूल्य पर अधिग्रहित करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने की घोषणा की
- 20 फरवरी 2017क्विक रिस्पॉन्स कोड पर आधारित नई भुगतान प्रणाली भारत क्यूआर कोड को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा समर्थित किया गया है तथा औपचारिक रुप से लॉच किया गया
- 20 फरवरी 2017 को टीसीएस कम्पनी ने 16,000 करोड रु. की बाय बैंक योजना की घोषणा की जोकि भारतीय कॉरपोरेट इतिहास की सबसे बडी बाय बैंक योजना है
- एचडीएफसी बैंक की विदेशी हिस्सेदारी सीमा फरवरी 2017 के दौरान पुन: 74% की अधिकतम तय सीमा को पार कर दिया जिसके बाद इस बैंक के शेयर की विदेशी खरीद पर एक बार फिर रोक लगा दी गई
- 23 फरवरी 2017 केंद्र सरकार ने घोषणा की कि भारतीय स्टेट बैंक के 5 सहयोगी बैंकों का उसमें प्रस्तावित विलय 1 अप्रैल 2017 से प्रभाव में आयेगा
निधन
- 1 फरवरी 2017 को पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई. अहमद का दिल का दौरा पडने से निधन हो गया वे इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रमुख थे
- 17 फरवरी 2017 को हिंदी उपन्यास क्षेत्र से जुडे वेद प्रकाश शर्मा का निधन हो गया
खेल
- 2 फरवरी 2017 को भारतीय बैडमिण्टन खिलाडी लक्ष्य सेन ने बैडमिण्टन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा जारी जूनियर रैंकिंग में विश्व में पहली वारीयता हासिल करनेमें सफल हुआ
- 5 फरवरी 2017 को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने देश के पहले पैरालम्पिक प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखी अपनी तरह का देश का यह पहला संस्थान गांधीनगर गुजरात में स्थापित किया जा रहा है
- 10 फरवरी 2017 को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने शानदार करियरमें एक और रिकॉर्ड जोडा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन बनाकर वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गये जिन्होंने एक टेस्ट सत्र में लगातार चार श्रृखलाओं में लागातार चार दोहरे शतक लगाये है उन्होंने इस क्रम में सर डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड का तीन दोहरे शतक का रिकॉर्ड तोड दिया
- 12 फरवरी 2017 को भारतीय ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने सबसे कम (मात्र 45 टेस्ट मैचों) में 250 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए
- अभी तक सबसे कम टेस्ट मैचों में 250 टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज डेनिस लिली के नाम था
- 19 फरवरी 2017 को एशियाई शीतकालीन खेलों के आठवें संस्करण प्रारंभ जापान के सपोरो शहर में हुआ
- फरवरी 2017 में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली देश की पहली खेल हस्ती बने जिन्होंने किसी एक बाण्ड के साथ 100 करोड रुपये से अधिक का विज्ञापन करार किया है उन्होंने यह करार प्यूमा के साथ किया है
- 20 फरवरी 2017को इंग्लैण्ड के ऑल राउण्डर बेन स्टोक्स इण्डियन प्रीमियम लीग की वर्ष 2017 की नीलामी के सर्वाधिक महंगे खिलाडी के रुप में सामने आए इस नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 14.5 करोड रुपये की कीमत पर खरीदा
- 26 फरवरी 2017 को कलिंगा लैंसर्स टीम को सम्पन्न वर्ष 2017 का हॉकी इण्डिया लीग का खिताब जीता
विज्ञान एवं प्रौधौगिकी
- दिग्गज टैक्नोलॉजी कम्पनी एप्पल भारत के कर्नाटक राज्य में अपने मशहूर फोन ब्राण्ड आईफोन की एसेम्बली ईकाई लगायेगी
- जापान के अनुसंधानकर्ताओं ने इंट-*9रनेट डेटा स्पीड में एक ऐसी प्रौद्यौगिकी विकसित -करने का दावा किया है जिसके चलते 5जी के मुकाबले10 गुना अधिक डेटा स्पीड हासिल हो सकेगी परीक्षण के दौर से गुजरने वाली इस तकनीक को टेराहर्ट्ज डेटा ट्रांसमिशन का नाम दिया गया है
- भारत की उन्नत इंटरसेप्टर मिसाइल “अश्विन” का सफल परीक्षण 11 फरवरी 2017 को किया गया जिसके चलते भारत अपने आस-पास एक सशक्त मिसाइल-रोधी सुरक्षा कवच बानाने की दिशा में आगे बढ गया है
- 14 फरवरी 2017 को हवाई सुरक्षा के क्षेत्र में भारत को एक बडा मुकाम उस समय हासिल किया जब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी तकनीकी से निर्मित देश की पहली हवाई शीघ्र चेतवानी एवं नियंत्रण प्रणाली को भारतीय वायुसेना को सौंप दिया इस सुरक्षा प्रणाली को सेण्टर ऑफ एयरबॉर्न सिस्टमस (बेंगलुरु) संगठन ने डीआरडीओ के सहयोग से विकसित किया है
- भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत आईएनएस सर्वेक्षक को नौसेना के पहले ग्रीन (पर्यावरण अनुकूल) पोत बनने का गौरव फरवरी2017 के दौरान हासिल किया
- 15 फरवरी 2017 को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की जब उसने एक ही प्रक्षेपण से 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष की एक कक्षा में प्रक्षेपित कर स्थापित कर दिया यह एक साथ इतने उपग्रहों के प्रक्षेपण में भेजे गए सबसे अधिक उपग्रह अमेरिका के थे
- 14 फरवरी2017 को स्वदेशी तकनीकी से निर्मित भारत की पहली एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एण्ड कंट्रोल प्रणाली, जिसे भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया है उसे “नेत्र” नाम दिया गया
- 17 फरवरी 2017 को भारतीय नौसेना ने निजी कम्पनी के साथ सतही निगरानी रडार हासिल करने के लिए एक समझौता किया इस समझौते की सबसे बडी खासियत यह है कि यह नौसेना में भारत सरकार की “ मेक इन इण्डिया “ नीति के तहत अमल में लाया जा रहा है
- 18 फरवरी 2107 को समुद्र में चलने वाली भारतीय नौसेना की दूसरी पालनौका “आईएनएसवी तारिनी” को नौसेना में शामिल किया गया इसे एक महिला दल द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अभियान में प्रयोग में लाया जायेगा
- एक बडी खोज के तहत वैज्ञानिकों ने बृहस्पति के आकार के एक छोटे तारे के पास ऐसे 7 ग्रहों की खोज की है जो पृथ्वी से काफी मिलते जुलते है तथा जहाँ जीवन की संभावना भी जताई गई है ये ग्रह जिस छोटे तारे के पास पाये गए है उसका नाम ट्रैपिस्ट-1 है
- 22 फरवरी को नार्वे की टेलीकॉम कम्पनी टेलीनॉर ने घोषणा की कि वह अपना भारतीय टेलीकॉम व्यवसाय बंद कर रही है उसका भारतीय व्यवसाय भारती एयरटेल ले रही है
- 27 फरवरी 2017 को रिलाइंस इण्डस्टीज लिमिटेड 4लाक करोड रु. के बाजार पूंजीकरण के स्तर को पार करने वाली दूसरी कम्पनी बन गई
- 26 फरवरी 2017 को अपने जमाने का मशहूर फोन नोकिया 3310 अपने नए अवतार में एक बार फिर लॉच कर दिया इस फोन समेत नोकिया के कुल तीन नए फोन लॉच करने वाली कम्पनी एचएमडी ग्लोबल है जो नोकिया के पूर्व अधिकारियों द्वारा प्रमोट की गई है
नियुक्ति व इस्तीफा
- 13 फरवरी 2017 को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनके इस्तीफे का मुख्य कारण उनके रुस के साथ सम्बंध है
- 16 फरवरी 2017 को तमिलनाडु राज्य में सत्ताधारी दल अन्नामुद्रक में चले लम्बे गतिरोध के बाद ई. के. पलानीस्वामी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
- 16 फरवरी 2017 को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप को कनाडा में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
- 20 फरवरी 2017 को नागालैण्ड के मुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग द्वारा एक दिन पहले अपने पद से इस्तीफा देने के बाद शुरहोजेलि लिजित्सु को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया
- 21 फरवरी 2017 को एन. चंद्रशेखरन ने 150 वर्ष पुराने टाटा समूह के सातवें अध्यक्ष की जिम्मेदारी औपचारिक रुप से संभाल ली वे टाटा समूह को संभालने वाले पहले गैर-पारसी व्यक्ति है
- 20 फरवरी 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ले. जनरल एच. आर. मैकमास्टर को अगले राष्ट्रीय सलाहकार के रुप में नामित किया
पुरस्कार व सम्मान
- 12 फरवरी 2017को सम्पन्न हुए 70 वें ब्रिट्रिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा ) समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत कुल 5पुरस्कार जीतकर “ ला ला लैण्ड” फिल्म ने धूम मचा दी
- 12 फरवरी 2017 को सम्पन्न 51 वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में गायिका एडेल ने कुल 5 गैमी पुरस्कार जीते
- 24 फरवरी 2017 को उद्यमी विवेक चांद सहगल कि वर्ष 2016 के ऑन्टरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया
- 25 फरवरी 2017 को शारुखान को यश चोपडा स्मृति पुरस्कार के चौथे संस्करण से सम्मानित किया गया
- 26 फरवरी 2017 को लॉस एंजेल्स में सम्पन्न 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) समारोह में “मूनलाइट”को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया
- 89 वें एकेडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार केसी एफ्लेक (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) और एम्मा स्टोन (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) को मिला
- 26 फरवरी 2017 को सम्पन्न 89वें एकेदमी पुरस्कार समारोह में सा अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीतकर माहेरशला अली वे ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले पहले मुस्लिम बन गए
- 89वें एकेदमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार डेमियन चैजले (फिल्म-ला ला लैंड) को दिया गया
- 89वें एकेदमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म का पुरस्कार फिल्म जूटोपिया (निर्देशक-बायरन हावर्ड, रिच मूर) को दिया गया