इस्लाम धर्म

इस्लाम धर्म

  1. इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद थे।
  2. हजरत मोहम्मद का जन्म 570 ई० में मक्का में हुआ था।
  3. हजरत मोहम्मद के पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था।
  4. हजरत मोहम्मद को मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।
  5. पैगंबर के मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत के नाम से जाना जाता है।
  6. हजरत मोहम्मद की मृत्यु 632 ई० को हुई इन्हें मदीना में दफनाया गया।
  7. मोहम्मद की मृत्यु के बाद इस्लाम सुन्नी तथा शिया नामक दो पंथो में विभाजित हो गया।
  8. सुन्नी उन्हें कहते हैं जो सुन्ना में विश्वास करते हैं । सुन्ना पैगंबर मोहम्मद के कथनों तथा कार्यों का विवरण है।
  9. शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं तथा उन्हें मोहम्मद का न्याय सम्मत उत्तराधिकारी मानते हैं अली, मोहम्मद के दामाद थे।
  10. पैगंबर मोहम्मद के उत्तराधिकारी 'खलीफा' कहलाए।
  11. इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ई० तक रहा 1924 ई० में उसे तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया।
  12. इब्ने इशाक में सर्वप्रथम पैगंबर साहब का जीवन चरित्र लिखा है।
  13. मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व मनाया जाता है।


Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य

रेलगाडी सम्बंधित प्रश्न भाग-2