शैव धर्म

शैव धर्म

  1. भगवान शिव की पूजा करने वालों को शैव एवं शिव से संबंधित धर्म को शैव धर्म कहा गया है।
  2. शिवलिंग उपासना का प्रारंभिक पुरातात्विक साक्ष्य हड़प्पा संस्कृति के अवशेषों से मिलता है।
  3. ऋग्वेद में शिव के लिए रुद्र नामक देवता का उल्लेख है।
  4. लिंग पूजा का पहला स्पष्ट वर्णन मत्स्य पुराण में मिलता है।
  5. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूटो ने करवाया था।
  6. चोल शासक राजराज प्रथम ने तंजौर में प्रसिद्ध राजराजेश्वर शैव मंदिर का निर्माण करवाया जिसे बृहदीश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
  7. कुषाण शासको की मुद्राओं पर शिव एवं नंदी का एकसाथ अंकन प्राप्त होता है।

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य

रेलगाडी सम्बंधित प्रश्न भाग-2