सोलंकी वंश अथवा गुजरात के चालुक्य शासक

सोलंकी वंश अथवा गुजरात के चालुक्य शासक
  1. सोलंकी वंश का संस्थापक मूलराज प्रथम था।
  2. मूलराज प्रथम शैव धर्म का अनुयाई था।
  3. भीम प्रथम के शासनकाल में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया।
  4. भीम प्रथम के सामंत विमल ने आबू पर्वत पर दिलवाड़ा का प्रसिद्ध जैन मंदिर बनवाया।
  5. सोलंकी वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक जयसिंह सिद्धराज था।
  6. प्रसिद्ध जैन विद्वान हेमचंद, जयसिंह सिद्धराज के दरबार में था।
  7. माउंट आबू पर्वत (राजस्थान) पर एक मंडप बनाकर जयसिंह सिद्धराज ने अपने सातों पूर्वजों की गजारोही मूर्तियों की स्थापना की।
  8. मोढेरा के सूर्य मंदिर का निर्माण सोलंकी राजाओं के शासनकाल में हुआ।
  9. सिद्धपुर में रुद्र महाकाल के मंदिर का निर्माण जयसिंह सिद्धराज ने किया था।
  10. सोलंकी शासक कुमारपाल जैन-मतानुयाई था वह जैन धर्म के अंतिम राजकीय प्रवर्तक के रूप में प्रसिद्ध है।
  11. सोलंकी वंश का अंतिम शासक भीम द्वितीय था।
  12. भीम द्वितीय के एक सामान्त लवण प्रसाद ने गुजरात में बघेल वंश की स्थापना की थी।
  13. बघेल वंश का कर्ण द्वितीय गुजरात का अंतिम हिंदू शासक था इसने अलाउद्दीन खिलजी की सेनाओं का मुकाबला किया था।

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य

रेलगाडी सम्बंधित प्रश्न भाग-2