राष्ट्रकूट

राष्ट्रकूट

  1. राष्ट्रकूट राजवंश के संस्थापक दंतिदुर्ग (762ई०) था।
  2. इसकी राजधानी मनकिर या मान्यखेत वर्तमान (मालखेड़ी, सोलापुर) के निकट थी।
  3. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण कृष्ण प्रथम ने करवाया था।
  4. ध्रुव, राष्ट्रकूट वंश का पहला शासक था, जिसने कन्नौज पर अधिकार करने हेतु त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लिया और प्रतिहार नरेश वत्सराज एवं पाल नरेश धर्मपाल को पराजित किया।
  5. ध्रुव को 'धारावर्ष' भी कहा जाता था।
  6. अमोघवर्ष जैन धर्म का अनुयाई था इसने कन्नड़ में कविराजमार्ग की रचना की ।
  7. आदिपुराण के रचनाकार जिनसेन, गणितासार संग्रह के लेखक महावीराचार्य एवं अमोघवृत्ति के लेखक सक्तयना, अमोघवर्ष के दरबार में रहते थे।
  8. इंद्र तृतीय के शासनकाल में अरब निवासी अलमसूदी भारत आया उसने तात्कालीन राष्ट्रकूट शासकों को भारत का सर्वश्रेष्ठ शासक कहा।
  9. राष्ट्रकूट वंश का अंतिम महान शासक कृष्ण तृतीय था। इसी के दरबार में कन्नड़ भाषा के कवि पोन्न रहते थे जिन्होंने शांति पुराण की रचना की।
  10. एलोरा एवं एलिफेंटा (महाराष्ट्र) गुहा मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूटों के समय में ही हुआ।

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य

रेलगाडी सम्बंधित प्रश्न भाग-2