विदेशी यात्रियों से मिलने वाली प्रमुख जानकारी

क) यूनानी- रोमन लेखक
  1. टेसियस- यह ईरान का राजवैध था।
  2. हेरोडोटस- इसे इतिहास का पिता कहा जाता है। इस ने अपनी पुस्तक हिस्टोरिका में पांचवी शताब्दी ईसापूर्व के भारत-फारस के संबंध का वर्णन किया है।
  3. सिकंदर के साथ आने वाले लेखक- आनेसिक्रटस, निर्याकस, तथा आसि्टोबुलस।
  4. मेगास्थनीज- यह सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था, जो चंद्रगुप्त मौर्य के राज दरबार में आया था। इस ने अपनी पुस्तक इंडिका में मौर्य युगीन समाज एवं संस्कृति के विषय में लिखा है।
  5. डायमेकस- यह सीरियन नरेश आंटियोकस का का राजदूत था, जो बिंदुसार के राजदरबार में आया था। इसका विवरण भी मौर्य युग से संबंधित है।
  6. डायोनिसियस- यह मिश्र नरेश टालिमी फिलाडेल्फस का राजदूत था, जो अशोक के राज दरबार में आया था।
  7. टालमी- इसमें दूसरी शताब्दी में भारत का भूगोल नामक पुस्तक लिखी।
  8. प्लिनी- किसने प्रथम शताब्दी में 'नेचुरल हिस्ट्री' नामक पुस्तक लिखी।
ख) चीनी लेखक
  1. फाहियान-  यह चंद्रगुप्तत द्वितीय केे दरबार मैं आया था।
  2. संयुगन- इसने अपने 3 वर्षों की यात्रा में बौद्ध धर्म की प्राप्तियां एकत्रित किया।
  3. हुएनसांग- या हर्षवर्धन के शासनकाल में आया था।
ग) अरबी लेखक
  1. अलबरूनी- यह महमूद ग़ज़नवी के साथ भारत आया था। इसकी पुस्तक तहक़ीक़ ए-हिंद या किताब-उल-हिंद जिसे 'भारत की खोज' के नाम से भी जाना जाता है लिखा था।
घ) अन्य लेखक
  1. तारानाथ- यह तिब्बती लेखक था। इसने 'कंग्युर' तथा 'तंग्युर' नामक ग्रंथ की रचना की।
  2. मार्को पोलो- क्या 13 वी शताब्दी के अंत में पांण्ड्य देश की यात्रा पर आया था।

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य

रेलगाडी सम्बंधित प्रश्न भाग-2